राजनीतिक सफरनामा

दो दशकों का जनसेवा संकल्प

सन २००३ से छात्र राजनीति के माध्यम से जनसेवा की शुरुआत करने वाले श्याम जायसवाल आज भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के स्वाभिमान और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित हैं।

मेरी गौरवशाली राजनैतिक यात्रा

मेरी गौरवशाली राजनैतिक यात्रा (२००३ - २०२५)

● २००३ - २०१२: छात्र राजनीति एवं सांगठनिक सुदृढ़ीकरण

- सन २००३: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) एवं कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में जमीनी छात्र राजनीति के क्षेत्र में प्रथम कदम।

- सन २००५: सांगठनिक क्षमता को देखते हुए दल्लीराजहरा नगर में भा.रा.छा.सं. (NSUI) के नगर सचिव के महत्वपूर्ण पद पर प्रथम नियुक्ति।

- सन २००६ - २००९: छात्र राजनीति में राज्य स्तर पर बड़ी धमक। प्रदेश सचिव (NSUI छत्तीसगढ़) तथा भिलाई शहर जिला प्रभारी का कड़ा दायित्व संभाला। इसी दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गरिमा बढ़ाते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्र संघ चुनावों में सह-प्रभारी के रूप में कुशल चुनावी बिसात बिछाई।

- सन २००९ - २०१२: छात्र संघ चुनाव में राष्ट्रीय प्रतिनिधि का चुनाव लड़ा तथा शानदार जीत के बाद २०१२ तक दिल्ली के केंद्रीय संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई।

- सन २०१२: युवा कांग्रेस के आंतरिक लोकतांत्रिक चुनावों में कड़े मुकाबले के बाद प्रदेश सहसचिव (युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़) के पद पर गौरवमयी नियुक्ति।

● २०१३: पीपल पत्ती का वह ऐतिहासिक जमीनी संघर्ष

- नवंबर २०१३: दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में स्थानीय जनभावनाओं के सम्मान के लिए ऐतिहासिक साहसिक निर्णय लिया। किसी बड़ी पार्टी के समर्थन के बिना, केवल अपनी व्यक्तिगत साख और जनता के अटूट विश्वास के दम पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे (चुनाव चिन्ह: पीपल पत्ती) और अकेले ४,२८० व्यक्तिगत मत हासिल कर पूरे प्रदेश के राजनैतिक पंडितों को चौंका दिया।

● २०१४ - २०२२: जन स्वराज पार्टी का मजदूर आंदोलन

- सन २०१४ - २०२२: क्षेत्र के लौह अयस्क खदान मजदूरों, शोषितों, पीड़ितों और पिछड़ा वर्ग (OBC) के अधिकारों की रक्षा के लिए 'जन स्वराज पार्टी' का राष्ट्रीय स्तर पर गठन किया तथा लगातार ९ वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कुशल नेतृत्व किया।

- सन २०१५ - २०१७: आपके नेतृत्व में जन स्वराज पार्टी की छात्र शाखा ने दल्लीराजहरा के स्थानीय महाविद्यालयीन छात्र संघ चुनावों में अध्यक्ष सहित कई मुख्य पदों पर लगातार ऐतिहासिक और एकतरफा जीत दर्ज की।

- सन २०१८: विधानसभा चुनाव के दौरान डौंडीलोहारा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के मुख्य चुनाव संचालक (Election Manager) की भूमिका निभाई और अपनी चुनावी रणनीति के दम पर उन्हें २३,००० से अधिक ऐतिहासिक मत दिलवाए।

- सन २०११: जन स्वराज पार्टी और छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के बीच ऐतिहासिक सांगठनिक गठबंधन कर २७ सीटों पर चुनाव लड़ाया, जिसमें ३ पार्षदों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। स्वयं वार्ड क्रमांक १९ से चुनाव लड़कर ३५४ मत प्राप्त किए और मात्र ४० वोटों के मामूली अंतर से कड़ा मुकाबला किया।

● २०२३ - २०२५: भारतीय जनता पार्टी (BJP) एवं ऐतिहासिक सांगठनिक विजय

- ९ सितंबर २०२३: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की राष्ट्र-कल्याण नीतियों और अंत्योदय के विज़न से प्रभावित होकर अपनी 'जन स्वराज पार्टी' का भारतीय जनता पार्टी में ऐतिहासिक विलय किया और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

- लोकसभा चुनाव २०२४: लोकसभा चुनाव के दौरान संगठन द्वारा डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के घोषणा पत्र प्रभारी (Manifesto In-charge) की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्र विरोधी तत्वों और कांग्रेसी ताकतों के गढ़ वाले अंदरूनी क्षेत्रों में सक्रियता के दौरान जान का खतरा होने के कारण शासन स्तर से विशेष सरकारी सुरक्षा प्रदान की गई।

- सदस्यता महापर्व २०२४: भाजपा के ऐतिहासिक सदस्यता अभियान में सांगठनिक रिकॉर्ड बनाते हुए अपने स्वयं के रेफरल कोड (ID) से सीधे १५१ सदस्य बनाए तथा अपनी पूरी टीम व कार्यकर्ताओं के माध्यम से १०,००० (दस हजार) से अधिक नए सदस्य भाजपा परिवार में शामिल किए। नवंबर २०२४ में संगठन द्वारा भाजपा के सक्रिय सदस्य (Active Member) के रूप में गौरवमयी मुहर लगाई गई।

- नगर पालिका चुनाव २०२५: संगठन के प्रति अपनी सर्वोच्च निष्ठा और वफादारी का सबसे बड़ा प्रमाण दिया। स्वयं का टिकट कटने के बावजूद बिना किसी मनमुटाव के, party candidate श्री तोरण साहू के मुख्य 'सारथी' बने। दल्लीराजहरा के २७ वार्डों में ३७ ताबड़तोड़ और आक्रामक जनसभाएं कीं, जिसके परिणाम स्वरूप २५ साल का लंबा सूखा खत्म हुआ और दल्लीराजहरा में पहली बार ऐतिहासिक रूप से भाजपा का नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुआ।

- वर्तमान पद: भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और कार्यकुशलता के कारण वर्तमान में जिला अध्यक्ष - भाजपा ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) मोर्चा, जिला-बालोद, छत्तीसगढ़ के रूप में संपूर्ण जिले में संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

संगठनात्मक मील के पत्थर

सक्रिय नेतृत्व की समयरेखा

2003 - 2012
2013 - 2022
2023 - 2024

छात्र राजनीति एवं संगठन

स्वतंत्र संघर्ष और मंच

भाजपा आगमन एवं दायित्व

वर्ष २००३ से छात्र राजनीति (NSUI) में सक्रिय होकर २००५ में नगर सचिव और फिर २००६ से २००९ तक प्रदेश सचिव के रूप में युवाओं की आवाज बुलंद की।

२०१३ के निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ऐतिहासिक ४२८० मत प्राप्त किए। इसके बाद २०१४ से २०२२ तक राष्ट्रीय स्तर पर जेएसपी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

सितंबर २०२३ में भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए। २०२४ में घोषणापत्र समिति के सदस्य के रूप में राज्य सुरक्षा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2025 - वर्तमान

ऐतिहासिक दल्लीराजहरा विजय

२०२५ में दल्लीराजहरा के २७ वार्डों में ३७ विशाल रैलियों का कुशल नेतृत्व किया, जिससे २५ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भाजपा का नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुआ।

संगठनात्मक शक्ति

आंकड़ों में संगठनात्मक प्रभाव

10,000+

पंजीकृत सदस्य (टीम)

37

सफल जनसभाएं (2025)

151

व्यक्तिगत सदस्य पंजीकरण

25 वर्ष

बाद ऐतिहासिक जीत

सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्व

श्याम जायसवाल के सामाजिक जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और जायसवाल समाज तथा यूपी-बिहार समन्वय के माध्यम से किए गए जन कल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।